गुलाबी गैंग' ने बेटी और बहनों की रक्षा की ठानी

समाज हो या घर.. यहां बेटी और महिला को सुरक्षित रखा जाएगा। वो भी वुमनिया पावर संग। जी हां, यह सब करेंगी ग़ुलाबी गैंग। ये सिटी का पहला ऐसा गैंग है जो स्लम एरिया की महिलाओं को घरेलू हिंसा से लेकर सड़क के मनचलों को सबक सीखने वाली है। सिटी की करीब 250 महिलाओं के इस गैंग का मकसद सिर्फ महिलाओं का अपने हक के लिए सुरक्षित और शिक्षित करना है। इस खूबसूरत पहल का हिस्सा बनी महिलाओं ने अपने अनुभव को सांझा किया। ये युवसत्ता एनजीओ और चंडीगढ़ स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से शुरू की गई है।

शामिल होकर गर्व महसूस कर रही हूं
जिंदगी में किसी के काम आ रही हूं, इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है। मैं प्रोजेक्ट के साथ शामिल होकर खुद को बहुत खुश किस्मत समझ रही हूं कि मैं किसी बेसहारा महिलाओं का सहारा बन सकूंगी। इसका मकसद सभी गरीब महिलाओं को उनके हक के बारे में शिक्षित करना है।
- पिंकी रानी, प्रोजेक्ट मैनेजर

महिलाओं के प्रति अपराध को रोकेंगे
इस प्रोजेक्ट के जरिए शहर की गरीब महिलाओं को मदद मिलेगी। हम ऐसी महिलाओं से संपर्क करेंगे, जो घरेलू हिंसा या अन्य किसी उत्पीड़न से बेहद परेशान है। हम उनको उनके हक के लिए शिक्षित और उनके प्रति हो रहे अपराध को भी रोकेंगे।
- सीमा, ग्रुप मेंबर

इनके साथ बिताएंगे हर पल
हम गरीब लड़कियों को उनके हाथ के लिए शिक्षित करेंगे और जो चीज उन्होंने कभी नहीं देखी जैसे थिएटर में फिल्म देखना, पिकनिक पर जाना और एक साथ बैठकर टीवी देखना जैसी पलों को साझा भी चलेंगे। इसके अलावा हम उनके आसपास हो रहे हैं। अपराध या हिंसा के बारे में जानेंगे साथ ही हम इन लोगों को इनके अधिकार के बारे में थी बताएंगे।
- मनजीत कौर, ग्रुप मेंबर